फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The knowledge and education given by Guru is the basis of life: Pyare Lal

गुरु का दिया ज्ञान और शिक्षा ही जीवन का आधार : प्यारे लाल

Mon, 22 Jul 2024 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 22 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
The knowledge and education given by Guru is the basis of life: Pyare Lal
गागल धाम आश्रम में गुरु पू​र्णिमा महोत्सव में भाग लेते श्रद्धालु। -संवाद
सुंदरनगर (मंडी)। गुरु पूर्णिमा महोत्सव सुंदरनगर में रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बीएसएल कॉलोनी स्थित स्टाफ क्लब में विश्व जागृति मिशन ने सत्संग और संकीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान मिशन के संस्थापक आचार्य सुधांशु जी महाराज के अच्छे स्वास्थ्य को लेकर प्रार्थना की।
विज्ञापन

मिशन की सुंदरनगर इकाई के प्रधान प्यारे लाल गुप्ता ने गुरु महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व प्रतिवर्ष आषाढ़ माह में पूर्णिमा पर मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म के लिए महत्वपूर्ण पर्व है, जो भारत के पौराणिक इतिहास के महान संत ऋषि व्यास की याद में मनाया जाता है। इस दिन हिंदू धर्म के ग्रंथ महाभारत के रचयिता गुरु वेदव्यास का जन्म भी हुआ था। उन्होंने मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था और सभी पुराणों की रचना की थी।
विज्ञापन

प्यारे लाल गुप्ता ने कहा कि गुरु की महिमा का वर्णन करना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है। गुरु का ज्ञान और शिक्षा ही जीवन का आधार है। गुरु के बिना जीवन की कल्पना भी अधूरी है। सनातन अवधारणा के अनुसार इस संसार में मनुष्य को जन्म भले ही माता-पिता देते हैं, लेकिन मनुष्य का सही अर्थ गुरु कृपा से ही प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु जगत व्यवहार के साथ साथ भव तारक तथा पथ प्रदर्शक भी होते हैं। जिस प्रकार माता-पिता शरीर का सृजन करते हैं उसी तरह से गुरु अपने शिष्य का सृजन करते हैं। इस मौके पर दोपहर दो बजे आरती के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया।


गागल धाम आश्रम में हर्षोल्लास से मनाया गुरु पर्व

बैहना (मंडी)। विशव जागृति मिशन मंडी मंडल द्वारा रविवार को बल्ह घाटी के गागल स्थित हिमाचल धाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर गुरु महिमा का गुणगान किया और एक दूसरे को बधाई दी। मंडी मंडल के प्रधान कश्मीर सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंडी मंडल की ओर से चक्कर से गागल धाम आश्रम तक निशुल्क वाहन सेवा मुहैया करवाई गई। इस दौरान सत्संग में भजन गायक डॉ. प्रवीण कपिला भजन मंडल के कलाकारों ने गुरु महिमा का गुणमान किया। इनमें दलीप सैनी, मेहर चंद, निर्मला सैनी, रमेश, कश्मीर सिंह सहित अन्य कलाकारों मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed