{"_id":"682f0e4f38eeb452d402b26a","slug":"the-governor-along-with-his-family-visited-mata-shikari-devi-mandi-news-c-90-1-mnd1001-156889-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राज्यपाल ने परिवार सहित किए माता शिकारी देवी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राज्यपाल ने परिवार सहित किए माता शिकारी देवी के दर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वीरवार को परिवार के साथ मंडी जिले के प्रसिद्ध शिकारी देवी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में आयोजित एक विशेष पूजा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी और अन्य परिजन भी मौजूद थे। मंदिर के पुजारी ने राज्यपाल और उनके परिवार का स्वागत किया और उन्हें माता शिकारी देवी का प्रसाद भेंट किया।
राज्यपाल ने मंदिर की शांत और पवित्र वातावरण की सराहना की। कहा कि यह स्थान भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। संवाद