{"_id":"60c642388ebc3e53da2597a3","slug":"the-first-bus-from-mandi-to-shimla-at-5-30-am-mandi-news-sml373513448","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी से पहली बस 5:30 बजे शिमला होगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी से पहली बस 5:30 बजे शिमला होगी रवाना
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में सोमवार से 229 रूटों पर एचआरटीसी की बसें दौड़ना शुरू होंगी। इसको लेकर जिलेभर का रूट चार्ट जारी हो गया है। सोमवार सुबह पहली बस 5:30 बजे मंडी से शिमला की ओर रवाना होगी। बस चलाने के लिए बस अड्डा प्रभारी मंडी ने रविवार दोपहर चालक-परिचालकों को सरकार की एसओपी और बसों में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।
बस अड्डा को पूरी तरह से साफ किया गया। रूटों पर चलने वाली बसों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। सोमवार को चलने वाली बसों में जिन चालकों की ड्यूटी लगाई गई है उन्होंने अपने-अपने रूटों की बसों को स्टार्ट करके चेक किया।
इस दौरान मैकेनिक भी मौजूद रहे। बस अड्डा प्रभारी कृष्ण चंद ने बताया कि सोमवार से मंडी डिपो की 65 रूटों पर बसें चलेंगी। सभी चालक-परिचालकों को एसओपी के बारे में बता दिया गया है। सरकार के आदेशानुसार बसों में 50 फीसदी सवारियां ही बिठाई जाएंगी।
विज्ञापन
एचआरटीसी डिपो धर्मपुर और सरकाघाट के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को धर्मपुर और सरकाघाट डिपो के 55 रूटों पर एचआरटीसी की गाड़ियां दौड़ेंगी। इसमें 20 रूट धर्मपुर और 35 रूट सरकाघाट के शामिल है। सभी चालक और परिचालकों को बुला लिया है और सोमवार सुबह से दोनों डिपुओं पर सुबह 5 बजे से गाड़ियों की आवाजाही शुरू होगी। उधर निजी बस यूनियन के अध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती है तब बसों को नहीं चलाया जाएगा।