फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The file kept making the rounds of offices; a tree fell on the shop.

Mandi News: दफ्तरों में घूमती रही फाइल, दुकान पर गिरा पेड़

Tue, 08 Sep 2026 05:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 05:02 AM IST
विज्ञापन
The file kept making the rounds of offices; a tree fell on the shop.
चौंतड़ा (मंडी)। खतरनाक पेड़ काटने की मंजूरी के लिए फाइल करीब एक साल तक दफ्तरों में घूमती रही लेकिन पेड़ नहीं कट सका। आखिरकार रविवार को यही सफेदे का पेड़ दुकान पर जा गिरा और 11 केवी बिजली लाइन को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दुकान क्षतिग्रस्त होने के साथ चौंतड़ा क्षेत्र की बिजली करीब 15 घंटे ठप रही। प्रशासनिक लेटलतीफी से दुकानदार और विद्युत बोर्ड को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौंतड़ा के पास पसल गांव में हुए इस हादसे में होशियार सिंह की दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है। पेड़ गिरने के कारण 11 केवी बिजली की मुख्य लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पूरे चौंतड़ा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया और करीब 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

दुकान मालिक होशियार सिंह का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, जब उनकी दुकान को पेड़ से नुकसान हुआ हो। वर्ष 2022 में भी इसी दुकान पर पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ था। इसके बाद उन्होंने खतरनाक पेड़ों को हटाने के लिए एसडीएम को लिखित शिकायत दी थी। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

होशियार सिंह का कहना है कि वर्ष 2025 में एसडीएम जोगिंद्रनगर के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान तीन पेड़ों को दुकान और बिजली लाइन के लिए खतरनाक घोषित किया गया था। इसके बाद पेड़ों को काटने की अनुमति के लिए प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन करीब एक साल बीतने के बाद भी मंजूरी नहीं मिल पाई। विद्युत उपमंडल चौंतड़ा के सहायक अभियंता अशोक कपूर ने बताया कि घटना में विद्युत बोर्ड को करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed