फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The family returned from Shimla after two months, when they opened the door, the jewellery and clothes were missing

Mandi News: दो महीने बाद शिमला से लौटा परिवार, दरवाजा खोला तो आभूषण और कपड़े गायब

Thu, 29 May 2025 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The family returned from Shimla after two months, when they opened the door, the jewellery and clothes were missing
चौंतड़ा के टिकरी गांव में शातिरों ने दिया वारदात को अंजाम, 10 दिन पहले पड़ोसी के घर हुई थी चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लड़भड़ोल/चौतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल के चौंतड़ा में एक घर से शातिर लाखों के आभूषण और कपड़े लेकर फरार हो गए। मामले का पता सोमवार रात को उस समय चला जब परिवार के लोग घर पहुंचे। दरवाजा खोला तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। बाद में मकान मालिक चौंतड़ा के टिकरी निवासी रणवीर सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि शातिरों ने घर में घुसकर सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ किया है। उनका परिवार दो माह से शिमला में था। घर में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया।
शातिर घर से सोने के आभूषण, नकदी और कुछ कपड़ों को लेकर फरार हो गए। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी करीब 10 दिन पुरानी हो सकती है। इससे पहले उन्हीें के घर से कुछ दूरी पर शातिरों ने एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उधर, क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से हर कोई चिंता में है। क्षेत्र में स्थानीय पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं, घटना का पता चलते ही जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी सकीनी कपूर मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने चौंतडा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदात को देखते हुए लोगों को जागरूक और सक्रिय रहने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि अगर कोई परिवार बाहर जा रहा है तो किसी पड़ोसी को घर की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए। शातिरों की धरपकड़ के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इस माह हो चुकी हैं कई उपमंडलों में चोरियां
बता दें कि इस माह जिले के जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर, बल्ह, मंडी में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। सुंदरनगर में दो जगह चोरी के आरोपी पुलिस ने ट्रेस किए हैं। जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा, मंडी सदर के कोटली और बल्ह के गागल में हुई चोरी की घटनाओं में अभी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस हर एंगल से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed