फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The department woke up after the news, leakage stopped from the pipe

खबर के बाद जागा विभाग, पाइप से रोकी लीकेज

Mon, 07 Feb 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
The department woke up after the news, leakage stopped from the pipe
जोगिंद्रनगर के वार्ड 6 में मेन पेयजल पाइप लाइन को विभाग ने दुरुस्त कर दिया। इससे पहले यहां पानी ली? - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में खराब पाइपों से हो रहे पेयजल रिसाव को रोकने के लिए जलशक्ति विभाग हरकत में आ गया है। शीघ्र ही शहर में नई पाइप लाइन बिछा कर उपभोक्ताओं को पेयजल मुहैया करवाया जाएगा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 6 बराडू नाले के नजदीक मुख्य पाइप लाइन लंबे समय से फटी हुई थी।
विज्ञापन

समाचार प्रकाशित होने के बाद जलशक्ति विभाग ने खस्ताहल पाइप लाइन को ठीक कर दिया है। इस पाइप लाइन से शानन स्थित जलशक्ति विभाग के जल भंडारण टैंकों से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को पेयजल आपूर्ति होती है। यह लंबे अरसे से फट चुकी थी और पानी व्यर्थ बहता था।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता सूक्षम नाम ने बताया कि शहरी क्षेत्र में नई पाइप लाइन बिछाने की योजना तैयार कर ली गई है।
जल्द ही इसे क्रियान्वित किया जाएगा। पुरानी पेयजल पाइप लाइन से पानी के रिसाव को रोकने को लेकर जलशक्ति विभाग की टीमें फील्ड पर तैनात कर दी गई हैं। पेयजल उपभोक्ताओं को पानी की किल्लत न हो इसके लिए विभाग अपने अनेक पायलट प्रोजेक्टों पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed