फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The decision of dress code for teachers is commendable: Sangh

अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड का निर्णय सराहनीय : संघ

Sat, 19 Apr 2025 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The decision of dress code for teachers is commendable: Sangh
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने के निर्णय को सराहनीय पहल बताया है। प्रवक्ता संघ मंडी जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, महासचिव जयराम शर्मा ने कहा कि यह पहल एक सकारात्मक बदलाव की ओर एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, देवेंद्र कुमार, रंगीला राम, उमेश, सूरज, संजय शर्मा, विनोद शर्मा और पूनम ललिता ने कहा कि इस निर्णय से शैक्षणिक वातावरण में और अधिक अनुशासन, गरिमा और एकरूपता आएगी। कहा कि ड्रेस कोड न केवल पेशेवर छवि को मजबूती देगा, बल्कि समाज में शिक्षक की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने इस निर्णय को प्रधानाचार्य, अध्यापकों को अपने स्तर पर लेने और लागू करने की स्वतंत्रता दी है न कि इसे अध्यापकों पर थोपने का प्रयास किया। कई विद्यालयों में ड्रेस कोड के स्थान पर यूनिफॉर्म थोपने की कोशिश की जा रही है। यह सही नहीं है। विभाग ने ड्रेस कोड को स्वैच्छिक किया है, अनिवार्य नहीं। प्रवक्ता वर्ग ने प्रदेश सरकार के निर्णय का समर्थन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed