फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The bright students of Samaila School got the fruits of their hard work.

Mandi News: समैला स्कूल के होनहारों को मिला मेहनत का फल

Sat, 29 Nov 2025 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
The bright students of Samaila School got the fruits of their hard work.
सालाना समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर जमाया रंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समैला में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पवन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें सभी लोगों ने खूब पसंद किया। प्रधानाचार्य राज कुमार ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर सभी अतिथियों को स्कूल की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को आयोजन की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने वर्षभर की गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया। इनमें कृतिका, नवजोत, बॉबी, गुंजन, पराग, वंश, सेजल, अथर्व, अमन, भूमिका, रसिक, आरुषि, तमन्ना, आयुष, समीक्षा, अनीशा, अजय, अमन, अंशिका, शगुन, पायल, शिवाक्षी, मोनिका, नितिन, चंदन, नितिन कुमार, दीक्षा, साक्षी, धनिशिका, विश्वास को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए पुरस्कृत किया। अथर्व, प्रिंस, कल्पित, कृष, आरती, गुंजन, सौरभ, प्रिया, शिवाक्षी, सुजल को विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति, स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed