फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The audience danced to the tunes of Hansraj Raghuvanshi's bhajans.

Mandi News: हंसराज रघुवंशी के भजनों पर खूब झूमे दर्शक

Sat, 21 Feb 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The audience danced to the tunes of Hansraj Raghuvanshi's bhajans.
अंतराष्ट्रीय ​महा​शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाते दर्शक। संवाद
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की छठी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार पार्श्व गायक हंसराज रघुवंशी ने भोले बाबा के भजनों, हिंदी, पहाड़ी गीतों से पंडाल को खूब झुमाया। उन्होने बम बम भोले भजन के साथ आगाज किया। इसके बाद भोले बाबा के भजन शंकर नाथ जी समेत अन्य भजन गाकर खूब समां बांधा। उनके भजनों पर दर्शक खूब थिरके। हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे सांस्कृतिक संध्या में गूंजते रहे।
विज्ञापन


अंतिम सांस्कृतिक संध्या में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी माैजूद रहे। जयराम ठाकुर के साथ भाजपा विधायक अनिल शर्मा, राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी आदि मौजूद रहे। रघुवंशी के आते ही सीटियां और उनके नाम के नारे लगे।
विज्ञापन


वहीं, हिमाचली जोड़ी रंजना रघुवंशी और अर्जुन गोपाल ने भी हिमाचली लोक गीतों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले रोजाना की तरफ बीरी सिंह एंड पार्टी ने अपने शहनाई वादन से संध्या का आगाज किया। स्थानीय कलाकारों में सुभाष राणा ने धुड़ू नचया जटा ओ खलारी हो और शिव कैलाशों के वासी धौलीधारों के राजा, शिवदयाल ने मेरे छैल जवाना ओ, उपमा ने ओ दिल्लीए म्हारे पहाड़ा रा दिल शिमला, रिशु ने कजो नैण मिलाए से दर्शकों को झुमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतराम ने तारे गिनगिन याद च, मान सिंह ने हामा लागा तेरे दांदे रा चावा, नरेंद्र ने ओ तेरो हिमाचल मेरो गड़सी प्यारो, मनसा पंडित ने दिला देया मेहरा एक घुट पी ले, महेंद्र ने साहेबा मेरी साहेबा, प्रकाश ने खाए ता लौणी मामा डिबरूआ शिमले री दाल, कुलदीप ने दर्दे दिन दर्दे जिगर गाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। भूपेंद्र, पदमा, संजु सुकेती, मंडयाली लोक संस्कृतिक मंच, रेखा चौहान, नवीन डांस अकादमी, संगीत सदन, ओल्ड बैंड, रसराज डांस अकादमी, अराध्या और अन्य कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से खूब धमाल मचाया। इस दौरान वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि 2025 रहे गुलशन ने मेहमान कलाकार के रूप में तेरे बिन नई जीणा मर जाणा डोलणा, रनरअप रहे विकास ने जुगनी प्रस्तुति से दर्शकों मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed