{"_id":"65f0b4bc015c2367ac05f306","slug":"the-audience-danced-to-the-songs-of-arshpreet-and-shilpa-geeta-bhardwaj-also-created-a-stir-mandi-news-c-90-1-ssml1045-121732-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अर्शप्रीत और शिल्पा के गानों पर झूमे दर्शक गीता भारद्वाज ने मचाया भी धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अर्शप्रीत और शिल्पा के गानों पर झूमे दर्शक गीता भारद्वाज ने मचाया भी धमाल
विज्ञापन
स्टार कलाकार शिल्पा सुरोच की प्रस्तुति पर ऑनलाइन यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी की चौथी सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार पार्श्व गायिका शिल्पा सुरोच ने दर्शकों के लिए बालीवुड गाने पेश किए। इस दौरान सेरी मंच पर दर्शक तो जमकर झूमे, लेकिन ऑनलाइन यूजर मायूस दिखे। इससे पहले पार्श्व गायिका अर्शप्रीत और अरिन ने भी हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों से दर्शकों को झुमाया। लोक गायिका गीता भारद्वाज ने पहाड़ी नाटियों की झड़ी लगाकर पंडाल को नाचने पर मजबूर कर दिया। चौथी सांस्कृतिक संध्या में स्वास्थ्य मंत्री डॉ’ धनी राम शांडिल ने अध्यक्षता की। उनके साथ धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर मौजूद रहे। पार्श्व गायिका शिल्पा सुरोच ने इंतहा हो गई, जरा जरा, बदन पर सितारे लपेटे हुए समेत कई गाने गाए, लेकिन ऑनलाइन यूजर्स को यह परफॉरमेंस पसंद न आई। वहीं, मंच पर आते हुए लोक गायिका गीता भारद्वाज ने सुन रहा है न तु सुन रही हूं मैं, मेरा पीया घर आया, दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के, आंख दे कटोरे, पहाड़ी नाटी दिल्लो तेरे लागा, बदले तेवर जमाना, एलपी गाड़ी मा से खूब समां बांधा।
वहीं, पार्श्व गायिका अर्शप्रीत कौर और अरिन अरोड़ा की जोड़ी ने अपनी हिंदी पहाड़ी व पंजाबी गीतों से श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। वायस ऑफ विंटर कार्निवाल रहे चुके अरिन ने मंच पर आते ही जालसा, सारा लंदन ठुमकदा, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, सौदा खरा खरा और तारे गिनगिन रातां नू गीतों से खूब समां बांधा। वहींए पार्श्व गायिका अर्शप्रीत कौर ने कमली कमली, गाड़ी गाली में, सिपसिप पी वे, जुगनी जी गाने गाकर दर्शकों को नचाया। वहीं, वॉयस ऑफ हिमाचल की रनर अप रही मनीषा चोपड़ा ने हर हर शम्भू, लंदन ठुमकदा गाकर दर्शकों झुमाया। संध्या का आगाज सूरजमणि और साथियों ने शहनाई की स्वर लहरियों के साथ किया।
वहीं, मंडी की लता देवी ने करी लैणी करी लैणी पहाड़ा री सैर, मंडी लगीरा लो म्हारे मेला शिवादासिए, कुमकुम ने मेरे रस्के कमर तेरी पहली नजर, मंडी से तारा चौहान ने बांकी लाड़िए गे निरकूए पिपला रा बूटा, मंडी की एकता ने म्हारे बलमा घोड़े पे क्यों सवार है गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। बैजनाथ से सचिन ने नीशु ता चाली कॉलेजा लाए नौवे दोस्त बनाणे, सागर पुजारी ने आज जाने की जिद न करो, मैं जट यमला पगला दिवाना गाकर वाहवाही लूटी। कुल्लू से खुशबू भारद्वाज ने इसा गराएं देया लंबड़ा हो इन्हां छोरूवां जो देया समझाई देया और मास्टर अमायरा ने डांस पेश कर दर्शकों की तालियां बटोरी। इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रही संध्या की थीम
चौथी सांस्कृतिक संध्या की थीम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रही। थीम के अनुरूप स्वास्थ्य मंत्री ने विविध क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराने वाली महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त मंडी राखिल काहलों, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा और डॉ. दीपाली धौल को सम्मानित किया गया।