{"_id":"68cef3b1b2cd8277090e5ef8","slug":"the-audience-danced-to-the-plays-of-poonam-from-shimla-and-sanjay-from-kullu-mandi-news-c-399-1-sml1012-365730-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शिमला की पूनम, कुल्लू के संजय की नाटियों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शिमला की पूनम, कुल्लू के संजय की नाटियों पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
ख्योड मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जिला स्तरीय नलवाड़ मेला ख्योड़ की चौथी सांस्कृतिक संध्या शिमला की पूनम सरमायिक के नाम रही। पंडाल में उपस्थित श्रोतागणों ने उनकी सुरीली धुनों का खूब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक समारोह में पुलिस थाना गोहर के प्रभारी देव राज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
संध्या का आगाज चच्योट के खूब राम की शहनाई की मधुर धुन के साथ किया गया। सांस्कृतिक संध्या की स्टार गायिका पूनम सरमायिक ने जैसे ही मंच में कदम रखा पंडाल में बैठे श्रोताओं ने तालियों के साथ स्वागत किया। उन्होंने बांका मुल्क हिमाचलो रा के गाने से शुरुआत कर काला धाठु गच लगना, साहिबा री बीबीए, माहि वे, तेरी आंख्या रा काजल, कजरा रे कजरा रे, रोहड़ू जाणा मेरी आमिए जैसे गानों से पंडाल में बैठे श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
सेमी स्टार कुल्लू जिले के संजय पुजारी ने तू सांगे मिली मेरी नजर, ओ मेरी बेगमा, अंजू आई पड़ी कुल्लू रे कोलजा, हेओ मेरी चंद्रा, प्यार हुआ, आजा आजा मेरे यार नाटी नोचन तथा मेरी शराजनिए जैसी कुल्लवी नाटियों से लोगों को झूमने पर विवश किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व मंच से लोक कलाकार परस राम, सूरत राम, डिवाइन डांसर निखिल, जगदीश चंद, डांसर खुशबू, खिमू चौहान, अनिल कुमार, संजय कुमार और पंकज कुमार ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां
पेश कीं।
वहीं मंच का संचालन कर रहे सेवानिवृत्त डीपीआरओ कुलदीप गुलेरिया ने बीच-बीच में एक से बढ़ कर एक चुटकले पेश कर लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।