फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The audience danced to Mere Rashke Qamar and London Thumakda

Mandi News: मेरे रश्के कमर और लंदन ठुमकदा पर झूमे दर्शक

Thu, 03 Apr 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The audience danced to Mere Rashke Qamar and London Thumakda
राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर मेले की सांस्कृतिक संध्या में झूमते दर्शक। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लघु महाशिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायिका राखी गौतम की सुरीली आवाज में दर्शक खूब झूमे। लोक गायकों और लोक कलाकारों ने भी संध्या में खूब रंग जमाया। सांस्कृतिक दलों ने भी अलग-अलग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन

मंच पर आते ही राखी ने बाहों में चले आओ, ये शाम मस्तानी गीत गाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मेरे रश्के कमर, लंदन ठुमकदा गीत पर रामलीला मैदान में मौजूद दर्शकों को खूब नचाया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायक रमेश ठाकुर ने भी पहाड़ी नाटियों से खूब माहौल बनाया। हेमंत शर्मा, रामेश्वर, संजीव दीक्षित और धीरज शर्मा ने भी पहाड़ी गानों में स्थानीय लोगों को खूब झुमाया। वहीं, लोकगायक हरदेव हरि ने मितवा मेरे मीत रे आजा तुझको पुकारे मेरे मीत, बड़ी दूर से आए हैं, यारा तेरी यारी को मैंने तो खुदा माना गाकर खूब समां बांधा।
विज्ञापन

हंस राज, विजय ठाकुर, मनोहर, मेहर सिंह, देवी चंद, भीम सिंह, परि म्यूजिकल गु्रप, रेखा चौहान, रविना, रजनी, विजय, सचिव व राधा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं। रक्षा, धनी राम, सुरमा सिंह, किरण शर्मा, हरदेव, राजकुमार, गुलशन, अजय कुमार, महविश, आश्वी, अभिषेक, लक्ष्य ने भी पंजाबी, बाॅलीवुड और पहाड़ी गानों से दर्शकों की वाहवाही लूटी। जुड़वां भाइयों भाविक एवं गतिक ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दिनेश गुप्ता, संजय, सतपाल, यादव म्यूजिकल ग्रुप, बलदेव, भारती, शिवम, विपिन, बीरी सिंह, प्रियंका और ज्योति के साथ दिनेश कुमार, सतीश, चंचला ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तीसरी सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed