{"_id":"6aa55f42cd3284a06b0cadbf","slug":"a-pedestrian-was-hit-by-a-car-and-an-argument-with-the-driver-escalated-into-a-heated-argument-mandi-news-c-90-1-mnd1023-213074-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कार की चपेट में आया राहगीर, चालक से कहासुनी से गहराया विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कार की चपेट में आया राहगीर, चालक से कहासुनी से गहराया विवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर के बिलिंग कॉम्पलैक्स के समीप कार की चपेट में आए घायल व्यक्ति को संभालते स्थानीय
आयुर्वेदिक अस्पताल की सड़क पर लोगों ने कार चालक की लापरवाही पर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के आयुर्वेदिक अस्पताल की सड़क पर बिलिंग कॉम्प्लेक्स के समीप एक कार की चपेट में राहगीर के आने के बाद मौके पर मौजूद लोगों और कार चालक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। हादसे को लेकर लोगों ने कार चालक की लापरवाही पर रोष जताया, जिसके चलते पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।
कार की चपेट में आए व्यक्ति की पहचान प्रेम सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि कार चालक ने अपनी गलती मानने के बजाय राहगीर को ही कोसना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख कुछ लोगों को बीच-बचाव के लिए भी उतरना पड़ा।घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय निवासी सचिन, ओम प्रकाश और साहिल के मुताबिक, कार चालक ने राहगीर को सुरक्षित बचाने के लिए समय रहते कार रोकना उचित नहीं समझा। हादसे के बाद उसने घायल व्यक्ति पर ही धौंस जमानी शुरू कर दी। इसके बाद घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में पुलिस को बुलाया गया, जहां घायल व्यक्ति और मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि कार की चपेट में आए व्यक्ति के बयान के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है।