फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Purity of thoughts is essential for a positive life: Madhu Bala

सकारात्मक जीवन के लिए विचारों की शुद्धता जरूरी : मधु बाला

Sat, 12 Sep 2026 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Purity of thoughts is essential for a positive life: Madhu Bala
सरकाघाट (मंडी। संत निरंकारी मिशन की खौदा शाखा ने शनिवार को निरंकारी सत्संग भवन में महिला समागम आयोजित किया। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में हुए समागम में खौदा सहित आसपास की शाखाओं से महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक-मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता मनाली से पधारीं मुखी एवं प्रचारिका बहन मधु बाला ने कहा कि सकारात्मक जीवन के लिए विचारों की शुद्धता जरूरी है और अच्छे विचारों की नींव सत्संग से पड़ती है। सतगुरु की शरण में जाकर परमात्मा से जुड़ने पर प्रेम, करुणा, सहयोग, शांति और विश्वबंधुत्व की भावना विकसित होती है। समापन पर सरकाघाट के संयोजक कृष्ण कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक समागम समाज में चेतना जगाने के लिए आवश्यक हैं। इस अवसर पर खौदा मुखी प्रवीण आचार्य, क्षेत्रीय संचालक रविंद्र सहित विभिन्न शाखाओं के प्रमुख व सेवादार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed