{"_id":"68fa6125dadf3acb550f4497","slug":"the-air-in-sundernagar-became-polluted-after-diwali-mandi-news-c-90-1-mnd1021-173846-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर में दिवाली के बाद हवा हो गई दूषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर में दिवाली के बाद हवा हो गई दूषित
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। दिवाली के दौरान सुंदरनगर का वायु प्रदूषण सामान्य दिनों से करीब 28 पॉइंट ज्यादा रहा। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर के जारी आंकड़ों के अनुसार दिवाली से एक दिन पहले 19 अक्तूबर को पीएम-10 (पार्टिकल माइक्रोग्राम) 45 पर था लेकिन दिवाली के बाद 21 अक्तूबर तक यह पीएम 73 के स्तर पर आ गया।
पीएम -2.5 दिवाली से पहले 24 था जबकि दिवाली के बाद यह 38 तक पहुंच गया था। हालांकि डेंजर लेवल से पीएम-10 महज 27 प्वाइंट पीछे ही था। दिवाली के दौरान हुई आतिशबाजी से प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ा। उम्मीद की जा रही है कि जल्द बारिश होने से यह स्तर अपने सामान्य स्तर पर आ जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर के वैज्ञानिक और प्रभारी चमन लाल ठाकुर ने बताया कि दिवाली के दौरान पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर थोड़ा ऊपर उठा जरूर है। यह अगर 100 के पार होता तो खतरे की संभावना होती। हालांकि इस दौरान मौसम धुंध भरा रहता और हल्की खांसी और गले में खराश रहती है।
विज्ञापन
क्या होते हैं पार्टिकल माइक्रोग्राम
पीएम-10 (पार्टिकल माइक्रोग्राम ) हवा में मौजूद उन कणों को कहते हैं जिनका व्यास 10 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है। ये कण धूल, वाहनों के उत्सर्जन और औद्योगिक गतिविधियों जैसे स्रोतों से आते हैं। माइक्रोग्राम इन कणों की मात्रा को मापने की इकाई है जो माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर में मापी जाती है।
.....