{"_id":"6809214c79926c93d8097a01","slug":"the-accused-ate-chitta-before-the-police-raid-now-a-case-has-been-filed-after-the-report-came-mandi-news-c-90-1-ssml1045-154076-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पुलिस की रेड से पहले आरोपी ने खा लिया चिट्टा, अब रिपोर्ट आने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पुलिस की रेड से पहले आरोपी ने खा लिया चिट्टा, अब रिपोर्ट आने पर केस दर्ज
Thu, 24 Apr 2025 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 24 Apr 2025 05:48 AM IST
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। बीते 16 फरवरी को सरकाघाट के एक घर में पुलिस रेड के दौरान चिट्टा खाने के मामले में आरएफएसएल रिपोर्ट पॉजिटिव आनेे के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के घर पहुंचने पर आरोपी ने पर तुरंत चिट्टा खा लिया था। इसके बाद वह दो-तीन दिन अस्पताल में दाखिल भी रहा था। अब इस मामले में रिपोर्ट मिलने पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को एसआईयू टीम सरकाघाट ने गुप्त सूचना मिलने पर निखिल शर्मा (31) वार्ड पांच कुनालग गली डाकघर व तहसील सरकाघाट जिला मंडी के मकान की तलाशी ली थी। इस दौरान निखिल शर्मा ने जब अपने कमरा का दरवाजा अंदर से खोला तो वह अपने मुंह में कोई संदिग्ध वस्तु डालकर खा रहा था। जिसे निकालने का प्रयास भी पुलिस ने किया, लेकिन युवक ने इसे पूरी तरह खा लिया। इस पर उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया, यहां उसका मेडिकल पुलिस ने करवाया। खून, पेशाब समेत अन्य के नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए आरएफएसएल लैब मंडी को जांच के लिए भेजा गया। यहां यह रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिसमें चिट्टे की मौजदूगी पाई गई है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत केस दर्ज किया।
बता दें कि जोगिंद्रनगर उपमंडल में भी पुलिस ने 18 युवकों के खिलाफ अलग-अलग तीन केस दर्ज किए हैं। इन मामलों में युवकों के सैंपल में प्रतिबंधित दवाओं के सेवन की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
उधर, एसएचओ सरकाघाट रजनीश ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि यदि कोई नशे का अवैध कारोबार कर रहा है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।