फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   TGT Shastri will meet the government for the designation

टीजीटी शास्त्री पदनाम के लिए सरकार से मिलेंगे

Mon, 28 Jun 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
TGT Shastri will meet the government for the designation
मंडी। हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद की बैठक प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार शैल की अध्यक्षता में ऑनलाइन हुई। इसमें निर्णय लिया कि टीजीटी शास्त्री पदनाम के संदर्भ में अंतिम बार सरकार के साथ मिलेंगे। यदि सरकार से सकारात्मक उत्तर नहीं मिला तो अन्य विकल्प ढूंढा जाएगा।
विज्ञापन

हर घर पाठशाला में शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने के बाद अब शिक्षण सामग्री पर आधारित साप्ताहिक संस्कृत-संस्कृति क्विज भी शुरू की है। इसमें प्रति सप्ताह 6ठी से 10वीं तक के 50 हजार से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं। कहा कि परिषद् का तीन वर्ष का कार्यकाल सितंबर में पूर्ण होगा लेकिन चुनाव प्रक्रिया अगले वर्ष अप्रैल में शुरू होगी। इसके लिए 16 फरवरी से ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू होगा। कोरोना काल में काल का ग्रास बने शास्त्री अध्यापकों को एक जुलाई के पश्चात जो सहयोग राशि एकत्रित हुई है, उसे चेक के माध्यम से संबंधित परिवार को दिया जाए।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश महासचिव डॉ. अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष सोहनलाल, संरक्षक डॉ. अरुण शर्मा, सचिव ललित शर्मा, प्रवक्ता शांता कुमार, आईटी सचिव विवेक शर्मा, आईटी संयोजक डॉ. अमनदीप शर्मा, कार्यालय सचिव चेतन शर्मा, बलदेव कुमार, नरेश मलोटिया, चंबा से अमर सेन, हेम सिंह, कांगड़ा से राजकुमार, नीरज शर्मा, ऊना से बलवीर चंद, शिवकुमार शर्मा, हमीरपुर से रजनीश कुमार, डॉ. विपिन शर्मा, मंडी से राजेश कुमार, बलवंत शर्मा, बिलासपुर से राजेंद्र शर्मा, भूपेंद्र गौतम, सिरमौर से रामपाल अत्रि, आचार्य राधेश्याम, शिमला से दिग्विजयेंद्र कालिया, भागचंद शर्मा, कपिल शर्मा, सोलन से अनमोल आनंद, सोहनलाल तथा धारोराम शर्मा, डॉ. राहुल शर्मा सहित 50 पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed