{"_id":"676d477ec33176a2a9014f81","slug":"tenders-will-be-held-next-week-due-to-riots-in-thanehada-mandi-news-c-90-1-mrt1064-143819-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: थनेहड़ा में डंगे के अगले हफ्ते होंगे टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: थनेहड़ा में डंगे के अगले हफ्ते होंगे टेंडर
विज्ञापन
फोलोअप
विश्वकर्मा मंदिर चौक के पास धंस रही पहाड़ी, अगले साल शुरू होगा कार्य
लोक निर्माण विभाग के पास पहुंचा बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर के विश्वकर्मा मंदिर चौक के पास थनेहड़ा मोहल्ले की गिरती पहाड़ी पर डंगा लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग अगले हफ्ते टेंडर जारी करेगा। इसके लिए स्वीकृत बजट 1.66 करोड़ में से 50 लाख रुपये लोक निर्माण को जारी हो चुके हैं। नए साल में यहां डंगा लगाने का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। तीन चरणों में निर्माण करने की योजना है।
एक माह पहले दिल्ली से आई पांच सदस्यीय टीम ने डंगा लगाने वाली जगह की मिट्टी का परीक्षण किया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर डंगा लगाने का डिजाइन तैयार किया गया है। बता दें कि वर्ष 2022 में आई आपदा के दौरान इस क्षेत्र में पहाड़ी से भूस्खलन हुआ था। इससे कई घर खतरे की जद में आ गए थे। इन्हें बाद में खाली कर दिया गया था। इसके अलावा थनेहड़ा मोहल्ले को जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया था। लोगों के विरोध के बाद लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त पहाड़ी के बीच में डंगा लगाकर लोगों की आवाजाही के लिए रास्ते का निर्माण कर दिया था। बरसात के दौरान खतरे को देखते हुए इसके ऊपर तिरपाल लगा दी गई थी।
...
विश्वकर्मा चौक के पास डंगा लगाने के लिए विभाग के पास 33 फीसदी बजट प्राप्त हो चुका है। डंगा लगाने को लेकर अगले हफ्ते टेंडर जारी कर दिया जाएगा। नए साल में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अगली बरसात से पहले इसका पूरा कार्य करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-डीके वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडी