{"_id":"56e8098e4f1c1bad398b4568","slug":"ten-students-held-on-copy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार छात्राओं समेत 10 विद्यार्थी नकल करते पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार छात्राओं समेत 10 विद्यार्थी नकल करते पकड़े
मंडी।
Updated Tue, 15 Mar 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
खत्म हुआ नौकरी का इंतजार
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा उपनिदेशक के उड़नदस्ते ने बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को विभिन्न स्कूलों में दबिश देकर चार छात्राओं समेत दस विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है। उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने सभी के यूएमसी केस बनाए। मंगलवार को जमा दो की हिंदी की परीक्षा थी। उपनिदेशक की दबिश से परीक्षा केंद्रों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने मंगवार को चार परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण किया। जिनमें तीन परीक्षा केंद्रों में दस विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए। जबकि एक परीक्षा केंद्र में कोई भी मामला सामने नहीं आया। उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने राजगढ़ स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में दबिश दी। यहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने सात विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े। घासणू स्कूल परीक्षा केंद्र में एक और गागल में दो विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन
सभी दस मामलों में चार लड़कियां भी शामिल हैं। नकल करने के लिए विद्यार्थी अपने साथ किताबों के पन्ने फाड़ कर परीक्षा केंद्र पहुंचे थे और चालाकी के साथ नकल कर रहे थे। जिस पर उपनिदेशक की नजर पड़ गई। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने सभी शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग को हिदायत दी कि परीक्षा केंद्र में नकल को रोकें और यदि कोई नकल करवाता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्घ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में प्रश्न पत्र को लेकर भी पड़ताल की। इधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने बताया कि मंगलवार को नकल करते हुए दस विद्यार्थी पकड़े हैं। जिनके यूएमसी बनाए गए हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि सभी परीक्षा देने से पहले बच्चों को नकल न करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन