फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Temples echoed with the cheers of Mother Goddess, queues of devotees for darshan

Mandi News: मां के जयकारों से गूंजे मंदिर, दर्शनों के लिए भक्तों की कतारें

Fri, 04 Oct 2024 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 04 Oct 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Temples echoed with the cheers of Mother Goddess, queues of devotees for darshan
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ होते ही जोगिंद्रनगर के प्रमुख मंदिरों में मां के दर्शनों के लिए भक्तों की कतारें लगी रही। बसाही धार स्थित मां चतुर्भुजा के कपाट सुबह 5:00 बजे ही खुल गए। इस दौरान मां के जयघोष से उत्साहित भक्तों की टोलियों ने मंदिर के प्रांगण में भजन कीर्तन भी किया।
विज्ञापन

प्राचीन सिमसा माता मंदिर में संतान प्राप्ति के लिए महिलाओं ने सुबह ही डेरा जमा लिया। इसके अलावा मां आशापुरी, स्यूरी माता मंदिर के अलावा मां बंडेरी किला कर्णपुर में भी नवरात्री पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ दिनभर लगी रही। उधर, वीरवार को साईं बाजार जोगिंद्रनगर में मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम भी शुरू हो गया। इस दौरान शहर में निकाली गई शोभायात्रा के उपरांत मां महिषासुर मर्दिनी, श्री गणेश, कार्तिकेय, महालक्ष्मी और महा सरस्वती की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना की गई। पंडित राजकुमार शर्मा ने बताया कि पंडाल में 9 दिनों तक तिलक शर्मा व पत्नी मुख्य यजमान के रूप में हर रोज सुबह शाम पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधान मोहित गुरूंग, प्रेस सचिव अमिता बंटा और सचिव नीतिश शर्मा ने बताया कि रोजाना आरती के साथ रात को भजन संध्या होगी।
विज्ञापन

बॉक्स
भजनों में खूब नाचे श्रद्धालु
साईं बाजार में मां दुर्गा पूजा महोत्सव में शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम की पहली भजन संध्या में भजन गायक मनोहर कुमार की सुरीली आवाज ने श्रद्धालुओं को खूब नचाया। उन्होंने मां की हर बात निराली है, चलो बुलावा आया है, मां का आशीर्वाद, भोले की बारात आदि भजन गाकर मां के भक्तों को खूब झूमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed