{"_id":"580377954f1c1b6752292f4f","slug":"team-going-to-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम नागपुर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम नागपुर रवाना
मंडी
Updated Sun, 16 Oct 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
नागपुर में होने वाली राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में रवाना होने से पहले प्रदेश की महिला व पुरुष टीम सीपीएस सोहन लाल के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। महाराष्ट्र के नागपुर में 19 से 23 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता (महिला और पुरुष वर्ग) में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन
टीम के लिए कंसा मैदान में एक सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें प्रशिक्षुओं ने खेल की विभिन्न तकनीकों को सिखाने के लिए खूब पसीना बहाया। नागपुर जाने से पहले महिला और पुरुष वर्ग की 24 सदस्यीय टीम ने सुंदरनगर में मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर से मुलाकात की। इस मौके पर सोहन लाल ठाकुर ने खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
उन्होंने खिलाड़ियों के लिए एसोसिएशन को 11 हजार की राशि भी भेंट की। इस मौके पर जिला मंडी खो-खो एसोसिएशन के प्रधान लक्ष्मी दत्त और संगठन सचिव ठाकर सिंह ने बताया कि नागपुर में आयोजित होने वाली महिलाओं की टीम में मंडी से कविता, पुष्पा, किरणा और रंजना, सिरमौर से दिव्या व तबू, कांगड़ा से शिल्पा कुमारी, ऊना से वैशाली, बिलासपुर से पल्लवी चंदेल और सोलन से सरुचि, पल्लवी और पूजा शामिल हैं। जबकि पुरुषों की टीम में मंडी से ललित कुमार, पुष्पराज, संजय कुमार, व संजय, शिमला से अक्षय खाची, सुशील खाची और रोहित कुमार, हमीरपुर से अजय कुमार व राहुल कुमार, ऊना से दीवान चंद, सोलन से हरीश कुमार और संदीप शामिल हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि टीम के साथ अमरजीत व जयपाल कोच के रूप में गए हैं।
विज्ञापन