{"_id":"6a8f3b11b9a53c471303e452","slug":"those-responsible-turned-a-deaf-ear-to-the-grievance-citizens-filled-the-potholes-themselves-holding-up-a-mirror-to-the-authorities-mandi-news-c-90-1-ssml1045-210585-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जिम्मेदारों ने नहीं सुनी फरियाद, खुद गड्ढे भरकर दिखाया आईना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जिम्मेदारों ने नहीं सुनी फरियाद, खुद गड्ढे भरकर दिखाया आईना
विज्ञापन
मंडी-पठानकोट हाईवे और संपर्क सड़कों पर पड़े गड्ढों से हो रहे हादसे
लोगों ने संभाला मोर्चा, पत्थर और मलबा डालकर गड्ढे भरने का काम शुरू किया
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मानसून में बदहाल सड़कों से परेशान लोगों ने अब खुद मोर्चा संभाल लिया है। चौंतड़ा के सुकाबाग के पास मंडी-पठानकोट हाईवे पर गहरे गड्ढों से दोपहिया वाहन चालक लगातार हादसों का शिकार हो रहे थे। शिकायतों के बावजूद सुधार न होने पर स्थानीय लोगों ने औजार उठाए और पत्थर व मलबा डालकर गड्ढे भरने शुरू कर दिए।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की खस्ताहालत को लेकर कई बार संबंधित विभाग से मरम्मत की मांग की गई लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई। हादसों की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने श्रमदान का फैसला लिया। शानन-छपरोट सड़क पर भी ग्रामीणों ने इसी तरह मरम्मत की पहल की है।
जोगिंद्रनगर शहर में सब्जी मंडी के पास हाईवे पर बने गहरे गड्ढे को एक पुलिस जवान ने पत्थर और मलबा डालकर भर दिया। क्षेत्र की अन्य संपर्क सड़कों पर भी युवा खस्ताहाल हिस्सों को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी विवेक, सुशील और नवीन कुमार ने कहा कि गड्ढों के कारण वाहन चालक घायल हो रहे हैं। विभागीय स्तर पर कार्रवाई न होने के बाद लोगों को खुद सड़क सुधारने के लिए आगे आना पड़ा है।
हाईवे पर मानसून के बाद होगी टारिंग
एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित ने बताया कि मानसून के दौरान हाईवे पर टारिंग संभव नहीं है। मौसम अनुकूल होते ही सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य किया जाएगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग सर्किल जोगिंद्रनगर के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि बारिश और भूस्खलन से विभाग के अधीन सड़कों को नुकसान पहुंचा है। जरूरत वाले स्थानों पर सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। मानसून के बाद सड़क सुधार के कार्य शुरू किए जाएंगे।