फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Team formed to take action against encroachment

Mandi News: अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए टीम गठित

Sun, 12 Jan 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Team formed to take action against encroachment
शहर में आईटीआई चौक के पास अना​धिकृत रूप से बैठे लोगों को हटाते हुए हुए। स्त्रोत निगम
मंडी। लोहड़ी त्योहार पर चौहाटा बाजार, महामृत्युंजय चौक से बस अड्डा तक अनधिकृत रूप से बैठने वालों पर कार्रवाई के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण नियंत्रण टीम गठित की है।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया के नेतृत्व में गठित यह टीम दो चरणों में तैनात रहेगी। एक टीम सुबह नौ से दो बजे और दूसरी दो बजे से शाम सात बजे तक शहर में गश्त करेगी। इस दौरान सफाई व्यवस्था भी देखी जाएगी। निगम के कर्मचारियों के अनुसार चौहाटा बाजार से लेकर आईटीआई चौक तक रास्तों में अतिक्रमण कर बैठने वालों के चलते शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बार-बार कार्रवाई के बावजूद उक्त लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि शहर में रेहड़ी फड़ी लगाने वालों को सेरी मंच पर शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कोई नियमों की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed