फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Teachers will get information about modern engineering techniques

Mandi News: शिक्षकों को आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों की मिलेगी जानकारी

Wed, 09 Sep 2026 07:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Teachers will get information about modern engineering techniques
कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से होगा, पंजीकरण निशुल्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (एमएमटीटीसी) की ओर से शिक्षकों के लिए फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। नेक्स्ट-जेनरेशन सरफेस इंजीनियरिंग फॉर सस्टेनेबल एंड हाई-परफॉर्मेंस इंजीनियरिंग एप्लीकेशंस विषय पर आधारित यह कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से होगा।
कार्यक्रम 21 से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कार्यरत फैकल्टी सदस्य हिस्सा ले सकेंगे। भाग लेने के लिए संबंधित संस्थान का यूजीसी अधिनियम की धारा 2(एफ) के तहत मान्यता प्राप्त होना जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सरफेस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विकसित हो रही आधुनिक तकनीकों और उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही टिकाऊ और बेहतर प्रदर्शन वाली इंजीनियरिंग तकनीकों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को तकनीकी क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों से अपडेट करना और उनके ज्ञान एवं शिक्षण कौशल को और बेहतर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि कार्यक्रम के लिए पंजीकरण निशुल्क है। कार्यक्रम पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित होगा। उधर, आईआईटी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने बताया कि पात्र इस कार्यक्रम में पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed