फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tanvi won the election of head girl in girls school

Mandi News: कन्या स्कूल में तनवी ने जीता हेड गर्ल का चुनाव

Sun, 05 May 2024 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 05 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Tanvi won the election of head girl in girls school
राजकीय कन्या स्कूल मंडी हेड व वाइस हेड गर्ल चुनाव में मतदान करती छात्राएं। संवाद
मंडी। मतदाता जागरूकता अभियान के लिए चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत चुनाव प्रक्रिया को अपनाकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला मंडी में हेड गर्ल और वाइस हेड गर्ल के चुनाव करवाए गए। इसमें 12वीं कक्षा की विज्ञान संकाय की तनवी ने हेड गर्ल का चुनाव जीता। वहीं, कला संकाय की प्राची राज ने वाइस हेड गर्ल का चुनाव जीता।
विज्ञापन

हेड गर्ल और वाइस हेड गर्ल को चुनने के लिए सबसे पहले विद्यालय में कक्षा जमा दो की छात्राओं को नॉमिनेशन की गई। इसमें नौ छात्राओं ने नामांकन पत्र भरे। इसके पश्चात लगभग एक सप्ताह तक प्रत्याशियों ने विद्यालय की सभी कक्षाओं में जाकर छात्राओं से वोट मांगे। मतदान चार मई को निर्धारित किया गया। इस दिन विद्यालय की कक्षा छठी से 12वीं तक की सभी छात्राओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

इस दौरान अध्यापकों ने चुनाव अधिकारियों की भूमिका निभाई। सभी बच्चों की कक्षा बार पहचान करने के पश्चात उनकी उंगली पर नीली स्याही से निशान लगाया गया। इसके पश्चात उन्हें बैलेट पेपर प्रदान किए गए। जिस पर सभी प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्न छपे थे। छात्राओं ने अपनी मनपसंद छात्रा के पक्ष ने मतदान कर बैलेट बॉक्स में अपना वोट डाला। मतगणना टीम ने मत पत्रों की गणना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अनिल कटोच ने कहा कि आज के विद्यार्थी कल के मतदाता बनेंगे अतः सभी विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया का ज्ञान अवश्य होना चाहिए। चुनाव में विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया का ज्ञान प्रदान किया गया। इसमें राजनीति शास्त्र प्रवक्ता बंदना सरोच ने अहम भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed