{"_id":"65f6d24583d5e75c7f0f36bd","slug":"tanks-overflow-drinking-water-flowing-into-drains-in-the-city-mandi-news-c-90-1-ssml1045-122057-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: टंकियां ओवरफ्लो, शहर में नालियों में बह रहा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: टंकियां ओवरफ्लो, शहर में नालियों में बह रहा पेयजल
Mon, 18 Mar 2024 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 18 Mar 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर में पेयजल गंदी नालियों में बह रहा है। कई स्थानों पर पानी की पाइपें फटी हैं, जिससे हजारों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। विभागीय कर्मचारियों का तो हाल यह है कि बहते पानी की समस्या को देखकर भी जब तक शिकायत न मिले, पाइपों को ठीक करने की जहमत नहीं उठाते।
रोजाना शहर में निजी मकानों की टंकियों और सार्वजनिक स्थानों पर लगी पेयजल की टंकियों से भी पानी ओवरफ्लो होकर बहता रहता है। इसके कारण रोजाना पानी की बर्बादी हो रही है। सबसे अधिक टंकियां उन मकानों की ओवरफ्लो हो रही हैं, जिनके घर के सदस्य कहीं दूसरी जगहों पर रहते हैं और महीनों के बाद घरों में आते हैं।
इस तरह से पानी की हो रही बर्बादी गर्मियों में पानी की बहुत बड़े संकट को न्योता दे रही है। मंडी शहर की बात की जाए तो सबसे अधिक इस तरह के मामले शहर के जेलरोड, पुरानी मंडी, मंगवाई, समखेतर आदि वार्डों में देखे जा सकते हैं। जेल रोड पर स्थित कल्याण धाम आश्रम के पास सार्वजनिक पेयजल की टंकी से हमेशा पानी ओवरफ्लो होकर बहता रहता है। इसी वार्ड में नाली में पाइप फटने से लंबे समय से पानी व्यर्थ बह रहा है। शहर के गांधी चौक पर पीपल के पास पानी की टंकी से भी पानी व्यर्थ बह रहा है।
विज्ञापन
पानी की बर्बादी रोकने के लिए उठाए जाएंगे कदम
जलशक्ति विभाग के एक्सईएन राजकुमार सैनी ने कहा कि जहां पर भी इस तरह के मामले सामने आते हैं, वहां तुरंत कार्रवाई की जाती है। पानी की बर्बादी को रोकने के लिए विभाग जल्द ही ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करेगा, जो पानी को व्यर्थ बहा रहे हैं।