फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tanish and Sonal from Chauntra named best athletes

Mandi News: चौंतड़ा के तनिष और सोनल बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Sat, 24 Oct 2026 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Tanish and Sonal from Chauntra named best athletes
चौंतड़ा (मंडी)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौंतड़ा में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। समारोह में सेवानिवृत प्रधानाचार्य राम ने मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि सेवानिवृत प्रधानाचार्य राज कुमार, त्रिलोक राणा और सतपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पीएम श्री स्कूल चौंतड़ा ने ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हराबाग उपविजेता रही। बालिका वर्ग में जोगिंद्रनगर स्कूल ने पहला तथा चौंतड़ा स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में चौंतड़ा के तनिष और बालिका वर्ग में चौंतड़ा की सोनल को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय राठौर और एसएमसी अध्यक्ष सनी सूद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed