फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi College emerged as the winner in both the men and women hockey competitions.

Mandi News: महिला और पुरुष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में विजेता बना मंडी कॉलेज

Sat, 24 Oct 2026 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Mandi College emerged as the winner in both the men and women hockey competitions.
पुरुष वर्ग में मंडी कॉलेज ने सुंदरनगर को 6-1 और महिला वर्ग में सुंदरनगर ने कुल्लू को 1-0 से दी मात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में आयोजित सरदार पटेल विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता, उपविजेता और द्वितीय उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने उन्हें सम्मानित किया।
महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी और महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर के बीच खेला गया। इसमें मंडी कॉलेज की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं, पुरुष वर्ग के फाइनल में भी वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी और महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर की टीमें आमने-सामने रहीं। इस मुकाबले में मंडी कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुंदरनगर की टीम को 6-1 से पराजित किया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी ने पहला, महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर ने दूसरा तथा राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियनशिप की आयोजन सचिव डॉ. अंजू पाठक शर्मा ने बताया कि उत्साह के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed