फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tableaus of Luv-Kush Valmiki Ashram captivated the hearts in the procession.

Mandi News: शोभायात्रा में लव-कुश वाल्मीकि आश्रम की झांकियों ने मोहा मन

Sun, 25 Oct 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tableaus of Luv-Kush Valmiki Ashram captivated the hearts in the procession.
मंडी शहर में मह​र्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर निकाली गई लव-कुश की मनमोहक झांकी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर वाल्मीकि सभा मंडी इकाई की ओर से शनिवार शाम 5 बजे भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें शहरवासियों सहित विभिन्न धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय वाल्मीकि सभा के उपाध्यक्ष अंकुश घोष और स्थानीय इकाई के प्रधान अजय हंस ने बताया कि नगर कीर्तन में सभा के कलाकारों द्वारा तैयार बाबा बर्फानी, महाकाल, राम-सीता, लव-कुश, वाल्मीकि आश्रम और पवित्र रामायण ग्रंथ की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं।
विज्ञापन

श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की धुनों पर नाचते-गाते महर्षि वाल्मीकि का गुणगान करते नजर आए। वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा चौहटा बाजार, मोती बाजार, समखेतर, कन्या स्कूल, सेरी बाजार और रोटरी चौक से होते हुए पुनः वाल्मीकि मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इसके बाद रात्रि में सूक्ष्म भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया और स्थानीय भजन मंडलियों ने देर रात तक भक्ति संगीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में वाल्मीकि सभा के उप प्रधान भूषण कुमार व विशाल, चेयरमैन रोशन लाल, प्रदेश सलाहकार मनीष बरैच, रविदास सभा से जय कुमार, कमल राज, प्रदीप, बलराज, श्यामा देवी तथा नव ज्योति कला मंच से संजय कुमार, अमित कुमार, संजय, रवि, अजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed