{"_id":"689895787ab86dcdbf0c7ac0","slug":"tandi-nandi-road-closed-for-one-month-villagers-troubled-mandi-news-c-90-1-mnd1001-165523-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तांदी-नांडी सड़क एक महीने से बंद, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तांदी-नांडी सड़क एक महीने से बंद, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र की तांदी-नांडी सड़क खूहन के पास एक महीने से बंद पड़ी है। इससे क्षेत्र के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि पैदल आने-जाने के लिए भी कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा है। तीन पंचायतों की 5,000 आबादी प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मार्ग पर सरकारी बस चलती है। सड़क बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और जरूरी सामान की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।
लोगों को लंबा और खतरनाक वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है। ग्रामीण गुहिया राम, जय राम और डोलेराम का कहना है कि पीडब्ल्यूडी को कई बार समस्या से अवगत करवाया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बरसात का मौसम होने के कारण खतरा और भी बढ़ गया है। पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन, विभाग और सरकार से आग्रह किया है कि सड़क को तुरंत बहाल किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे मजबूरन प्रदर्शन करेंगे। संवाद
पक्ष