फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   take oath newly panchayat pradhan and uppradhan in mandi district

नवनिर्वाचित पंचायत नुमाइंदों ने ली शपथ

Sun, 24 Jan 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
take oath newly panchayat pradhan and uppradhan in mandi district
थुनाग में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते पंचायत प्रतिनिधि। - फोटो : Mandi
सुंदरनगर/नेरचौक/करसोग (मंडी)। सुंदरनगर की 66, नेरचौक के 58 और करसोग विकास खंड में 62 नवनिर्वाचित प्रधानों, उपप्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सुंदरनगर विकास खंड में राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम राहुल चौहान ने उपस्थित प्रधानों और उप प्रधानों को शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक राकेश जंवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ सुरेंद्र कुमार और डीएसपी गुरबचन सिंह भी उपस्थित रहे। बल्ह विकास खंड के एसडीएम आशीष शर्मा ने 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू परिसर में नवनिर्वाचित प्रधानों-उपप्रधानों को शपथ दिलाई। एसडीएम ने बताया कि सभी 58 प्रधान-उपप्रधान उपस्थित रहे। करसोग डिग्री कॉलेज में एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने नवनिर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें स्थानीय विधायक हीरालाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान अलग-अलग पंचायतों से दो सगे भाइयों ने भी प्रधान और उपप्रधान पद की शपथ ली। सवामाहूं पंचायत से अमीचंद ने प्रधान और परलोग पंचायत से सोमकृष्ण ने उपप्रधान पद की शपथ ली। इस बार पंचायतीराज चुनाव में दो सगे भाई लोअर करसोग से मनीराम और ममेल पंचायत से हरिराम चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सभी नव निर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed