{"_id":"66113758666fd1c7380be120","slug":"supervisor-will-find-out-who-has-kept-the-dog-mandi-news-c-90-1-mrt1064-123526-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुपरवाइजर पता लगाएंगे, किस ने पाला है कुत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुपरवाइजर पता लगाएंगे, किस ने पाला है कुत्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी वार्डों के लोगों को करवाना होगा पालतू कुत्ते का पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अगर आपने घर में पालतू कुत्ता पाल रखा है तो 15 अप्रैल से पहले नगर निगम कार्यालय में उसका पंजीकरण जरूर करवाएं। सभी वार्डों में पालतू कुत्तों के पंजीकरण को लेकर नगर निगम सुपरवाइजरों के जरिये सर्वे करवाएगा कि किस-किस ने घर में कुत्ता पाल रखा है। सर्वे को लेकर जल्द निर्देश दिए जाएंगे। नगर निगम में 2023 में करीब 150 लोगों ने ही कुत्तों का पंजीकरण करवाया है। इस बार कुत्तों के पंजीकरण का आंकड़ा बढ़ सकता है।
बताया जा रहा है कि पिछली बार 500 रुपये बचाने के चक्कर में कम लोगों ने ही कुत्तों का पंजीकरण करवाया था। ऐसे में इस बार कुत्तों के पंजीकरण को लेकर सुपरवाइजर का भी सहयोग लिया जा रहा है। लोगों को अपने कुत्ते का पंजीकरण नगर निगम कार्यालय में आकर करवाना होगा। इसके लिए कुत्ते की फोटो, मेडिकल सर्टिफिकेट और बर्थडे सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। पालतू कुत्ते को पंजीकृत करने के लिए 500 रुपये फीस देनी होगी। नगर निगम की ओर से कुत्ता पंजीकृत होने पर एक टोकन व लाइसेंस दिया जाएगा। यदि कभी इस बात की जांच होती है कि आपका कुत्ता पंजीकृत है या नहीं तो टोकन व लाइसेंस दिखाना अनिवार्य होता है। पंजीकरण नहीं करवाने वालों पर नगर निगम की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी।
लावारिस कुत्तों की संख्या घटाने पर फोकस
शहर में लावारिस कुत्तों की संख्या घटाने पर नगर निगम विशेष फोकस कर रहा है। जिन वार्डों से लोगों की शिकायतें मिल रही हैं, वहां से कुत्तों को उठाकर खलियार के छिपणू में उनकी नसबंदी करवाई जा रही है। जनवरी से लेकर मार्च तक अभी तक शहर के 60 लावारिस कुत्तों की नसबंदी करवाई जा चुकी है। नसबंदी करवाने के बाद कुत्तों को वापस उसी स्थान पर छोड़ा जा रहा है। इससे पहले 2023 में नगर निगम की ओर से निगम के परिधि क्षेत्र से 206 कुत्तों की नसबंदी करवाई गई थी। इससे शहर में पिछले एक साल से छोटे लावारिश कुत्तों की संख्या में काफी कमी आई है।
विज्ञापन
शहर में कुत्तों के पंजीकरण के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। 15 अप्रैल से पहले कुत्तों का पंजीकरण करवाना होगा। इस बार सुपरवाइजरों के माध्यम से भी पता लगाया जाएगा कि किस ने घर में कुत्ते पाल रखे हैं। लावारिस कुत्तों की नसबंदी करवाई जा रही है जिससे उनकी संख्या न बढ़ पाए। -वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर, नगर निगम मंडी