फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sundernagar saw power outages throughout the night, causing inconvenience to residents.

Mandi News: सुंदरनगर में रातभर गुल रही बिजली, लोग परेशान

Fri, 10 Oct 2025 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sundernagar saw power outages throughout the night, causing inconvenience to residents.
सुंदरनगर (मंडी)। शहर में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि एक कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद शहर के विद्युत कंट्रोल रूम में रात्रि ड्यूटी पर कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया है। वीरवार की रात करीब 12 बजे बिजली बंद हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 6 बजे बिजली बहाल हो पाई। जो मात्र दस मिनट के बाद दोबारा बाधित हो गई। 9:30 बजे तक आपूर्ति ठप रही। बिजली की समस्या के चलते आमजन में भारी रोष है। संयुक्त व्यापार मंडल के राज्य उपाध्यक्ष सुरेश कौशल ने कहा कि समस्या को लेकर व्यापार मंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड के चेयरमैन से मिलेगा। सुंदरनगर अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता विशाल धीमान का कहना है कि करीब चार महीने पहले एक कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गया है। इसके बाद यहां कंट्रोल रूम में नाइट ड्यूटी पर कोई कर्मचारी नहीं रहता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed