फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sundernagar in the women's category and Mandi College in the men's category won the title of overall best

Mandi News: महिला वर्ग में सुंदरनगर, पुरुष में मंडी कॉलेज को ओवरऑल बेस्ट का खिताब

Sun, 09 Nov 2025 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 09 Nov 2025 05:43 AM IST
विज्ञापन
Sundernagar in the women's category and Mandi College in the men's category won the title of overall best
जोगिंद्रनगर कॉलेज में सुंदरनगर की टीम को ओवरऑल बेस्ट का खिताब टीम के साथ सम्मानित करते मुख्याति
जोगिंद्रनगर (मंडी)। तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रदर्शन के दम पर सुंदरनगर कॉलेज ने महिला वर्ग में बाजी मारी, जबकि मंडी कॉलेज ने पुरुष वर्ग में ओवरऑल बेस्ट का खिताब अपने नाम किया। जोगिंद्रनगर कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में सरदार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में आयोजित तीन दिवसीय एसपीयू की अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम मनीश चौधरी ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। पुरुष वर्ग में ओवरऑल विजेता वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दूसरा स्थान महाराज लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर और तीसरा स्थान राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने हासिल किया। महिला वर्ग में विजेता महाराज लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर, उपविजेता वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी रहा, जबकि तीसरे स्थान पर राजकीय महाविद्यालय कुल्लू रहा। प्रतियोगिता में एसपीयू से संबद्ध आठ महाविद्यालयों की 15 टीमों के करीब 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में संबोधित करते हुए एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि खेल खिलाड़ी को कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करते हैं और नशे से दूर रखते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. निशा वैद्य ने खिलाड़ियों के अनुशासन और सकारात्मक खेल भावना की सराहना की तथा हारने वाले खिलाड़ियों को और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed