फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sundar Nagar's team became the winner in hockey

Mandi News: हॉकी में सुंदरनगर की टीम बनी विजेता

Fri, 29 Aug 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sundar Nagar's team became the winner in hockey
मंडी के पड्डल मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में दम
मंडी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से पड्डल मैदान में महिला वर्ग की हाॅकी प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता का खिताब सुंदरनगर की टीम ने जीता। फाइनल मैच में सुंदरनगर की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी की टीम को 2-0 के गोल से हराया। विजेता टीम की मोनिका ने पहला गोल किया। इसके बाद गीता ने गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। सुंदरनगर की टीम ने 2-0 के अंतर से फाइनल जीत कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

हॉकी में पुरुष वर्ग का फाइनल मैच आईआईटी मंडी और सुंदरनगर के बीच खेला गया। सुंदरनगर की टीम ने 5-0 के अंतर से जीत हासिल की। सुंदरनगर की ओर से जतिन, अजय, सुराश, अंकित और अनुज ने गोल किए। विपक्षी टीम कोई गोल नहीं कर सकी। हाॅकी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से कोच सतिंदर, चिराग चंदेल, कमलेश, पूरन समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

...
म्यूजिकल चेयर रेस में अजय रहे पहले स्थान पर
गोहर (मंडी)। विशेष बच्चों के विद्यालय नागचला में आयोजित म्यूजिकल चेयर रेस में लड़कों के वर्ग में अजय ने प्रथम स्थान हासिल किया। पारस द्वितीय और विवेक तृतीय रहे। लड़कियों में दिया प्रथम, आयशा द्वितीय और हिमानी तृतीय रहीं। शिवालिका की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्पेशल ओलंपिक्स भारत चैप्टर मंडी के अध्यक्ष जगदीश राणा भी मौजूद रहे। डाॅ. एनके शर्मा ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। हिमाचल डेंटल टीम के डॉ. साहिल एवं डाॅ. मृदुल ने बच्चों को दांतों की देखभाल पर विशेष जानकारी दी। बच्चों को चॉकलेट और ताजे फल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
शतरंज में अंकुश और सरस्वती बने विजेता
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रेषित शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. खुशवंत सिंह ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। पुरुष वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में शास्त्री अंतिम वर्ष विजेता और प्राक शास्त्री द्वितीय वर्ष की टीम उपविजेता रही। महिला वाॅलीबाल प्रतियोगिता में शास्त्री अंतिम वर्ष विजेता तथा शास्त्री प्रथम वर्ष की टीम उपविजेता रही। शतरंज प्रतियोगिता में अंकुश तथा महिला वर्ग में सरस्वती विजेता बने।
प्राचार्य डॉ. खुशवंत सिंह ने सभी विजेता और उपविजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। इधर, सुंदरनगर में परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों को उप मुख्य अभियंता कश्मीर सिंह ठाकुर ने शपथ दिलाई।
...

एसपीयू में राष्ट्रीय खेल दिवस का शुभारंभ
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस का शुभारंभ कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। कहा कि इस वर्ष के खेल दिवस की थीम एक घंटा खेल के मैदान में निर्धारित की गई है। खेल समन्वयक डाॅ. हितेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक किया जा रहा है। इस दौरान टेबल टेनिस, रस्साकशी, शतरंज, 100 मीटर दौड़, 1 किलोमीटर वॉक तथा म्यूजिकल चेयर और साइकिलिंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।

...
हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित
भांबला/सरकाघाट (मंडी)। रविंद्रनाथ टैगोर राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरआर कौंडल ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर की याद में मनाया जाता है। इस दौरान मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
000

मंडी के पड्डल मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में दम

मंडी के पड्डल मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में दम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed