फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   sumo fell down, seven injured

करसोग में टाटा सूमो खाई में गिरी, सात लोग घायल

Sat, 19 Nov 2016 12:14 AM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 19 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
sumo fell down, seven injured
करसोग अस्पताल में टाटा सूमो हादसे में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला

करसोग (मंडी)।उपमंडल करसोग के करसोग-छतरी मार्ग के खडारगढ़ी के पास एक टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। जिसमें छह घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल करसोग में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जबकि गंभीर रूप से एक घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार टाटा सूमो एचपी 31-9628 जो छतरी से करसोग की तरफ  आ रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। ग्रामीणों को इस हादसे का पता चला तो आनन फानन में घटनास्थल पर पंहुचे व राहत कार्य में जुटे। उन्होंने स्थानीय पुलिस व 108 को भी सूचित किया व गंभीर रूप से घायलों को 108 एंबुलेंस व निजी वाहन से करसोग अस्पताल लाया गया। हादसे में घायल सपना (28) निवासी सानना, वीर सिंह (65), चालक सोनू कुमार पुत्र जयराम गांव ममेल, राजेंद्र सिंह(51) गांव नगराओं, राजकुमारी  गांव नगराओं, मोहन सिंह(29) गांव थाचाधार,   यशिका(13) पुत्री राजेन्द्र गांव नगराओं शामिल  है। गंभीर रूप से घायल  वीर सिंह को आईजीएमसी रैफर कर दिया गया है। प्रशासन की तरफ  से गंभीर रूप से घायलों को 5 हजार रुपये की फौरी राहत  प्रदान की गई। अन्य घायल  3-3 हजार रुपये की राशि दी गई। क्षेत्र के पूर्व विधायक मस्तराम ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। सीपीएस मनसाराम ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया व घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसआई झाबेराम ने हादसे की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed