फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Summons for those who pasted posters on walls without authorisation

Mandi News: दीवारों पर अनधिकृत रूप से पोस्टर चस्पां करने वाले तलब

Wed, 09 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Summons for those who pasted posters on walls without authorisation
दीवारों पर अनधिकृत रूप से पोस्टर चस्पां करने वाले तलब
विज्ञापन

नगर निगम ने कार्यालय बुलाकर किया चालान
मोबाइल बंद रखने वाले को किया जा रहा ट्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम क्षेत्र में दीवारों और अन्य स्थानों पर अनधिकृत रूप से पोस्टर चस्पां करने वालों को सबक सिखाया है। पोस्टर में अंकित मोबाइल फोन के माध्यम से संस्थान के संचालक से संपर्क साधकर उनको नगर निगम कार्यालय में तलब किया। बिना अनुमति शहर में पोस्टर चस्पां करने वालों का एक-एक हजार रुपये का चालान किया। कुछ संस्थान संचालकों ने अपने मोबाइल फोन तक स्विच ऑफ कर दिए हैं। कुल्लू से भी एक संस्थान के संचालक को निगम के कार्यालय में तलब किया है।
हाल ही में नगर निगम के महापौर की ओर से इंडोर नेविगेशन एप का उद्घाटन इंदिरा मार्केट की छत पर गेट के पास किया था। नगर निगम की ओर से इस गेट को पेंट किया था, लेकिन कुछ लोगों ने इस गेट पर भी अपने पोस्टर चस्पां कर दिए थे। ऐसे संस्थानों के संचालकों को नगर निगम आयुक्त कार्यालय बुलाकर एक-एक हजार रुपये का चालान किया। अपना फोन स्विच ऑफ करने वाले एक संस्थान के संचालक को भी नगर निगम की टीम ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन

हिमाचल दिवस की तैयारी शुरू
नगर निगम की टीम ने शहर में सफाई व्यवस्था के साथ 15 अप्रैल को होने वाले हिमाचल दिवस की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को घंटाघर की सफाई के साथ-साथ गांधी पार्क को भी संवारा। इस दौरान मरम्मत कार्य भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में अनधिकृत रूप से पोस्टर चस्पां करने वालों को ट्रेस कर कार्यालय में तलब किया है। बुधवार को दो लोगों के चालान किए हैं। कुछ अन्य भी कार्यालय में तलब किए हैं।
-विजय कुमार, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed