फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sukhu government in dormant state: Jairam

Mandi News: सुक्खू सरकार सुप्त अवस्था में ः जयराम

Tue, 28 Apr 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sukhu government in dormant state: Jairam
मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर हमला होला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस समय पूरी तरह से सुप्त अवस्था में है। प्रदेश की कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था के गिरते स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में आए दिन जघन्य अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि अपराधियों के मन में पुलिस और कानून का रत्ती भर भी भय शेष नहीं रह गया है। पिछले कुछ समय में अपराध के ग्राफ ने प्रदेश के इतिहास के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जो एक शांत और देवभूमि के रूप में विख्यात हिमाचल के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक विषय है।
विज्ञापन

आज हिमाचल का कोई भी ऐसा जिला नहीं बचा है जहां से आपराधिक घटनाएं रिपोर्ट न की जा रही हों और राज्य पुलिस इन परिस्थितियों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने में पूरी तरह असमर्थ दिखाई दे रही है। रोहड़ू क्षेत्र के एक धार्मिक आयोजन में हुई घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतक महिला के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री स्व. पंडित सुखराम के देहावसान के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed