{"_id":"606b49728ebc3e591351e2f0","slug":"suicide-case-in-sundernagar-mandi-news-sml3665229183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से परेशान वृद्ध ने फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर से परेशान वृद्ध ने फंदा लगाया
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के महादेव क्षेत्र में कैंसर की बीमारी से परेशान वृद्ध ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार महादेव निवासी श्रवण कुमार (65) कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे।
इसके कारण वह बेहद मानसिक तनाव में रहते थे। सोमवार सुबह श्रवण कुमार ने घर की पिछली तरफ कुंडी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब वह काफी देर तक घर पर नहीं दिखे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। इस दौरान वह घर के पीछे फंदे से लटके हुए पाए गए।
सूचना मिलने पर बीएसएल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। संवाद