{"_id":"68b055a5d7206a60fe03283c","slug":"sub-judge-gohar-priya-planted-a-cedar-tree-mandi-news-c-90-1-mnd1001-167475-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सब जज गोहर प्रिया ने लगाया देवदार का पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सब जज गोहर प्रिया ने लगाया देवदार का पौधा
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। उपमंडलीय विधिक सेवा प्राधिकरण समिति गोहर और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चैलचौक वन बीट में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सब जज गोहर प्रिया डोगरा ने की।
उन्होंने देवदार का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वन मंडलाधिकारी सुरेंद्र कश्यप ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि औद्योगिकीकरण के इस दौर में प्रकृति के साथ संतुलन बनाना अत्यंत आवश्यक है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से ईको सिस्टम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
उन्होंने बताया कि आगामी सितंबर से वन विभाग की ओर से पार्थी अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत वन क्षेत्रों में अवांछनीय पौधों, खरपतवारों एवं बेलों को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ किया जाएगा। खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में चैलचौक पंचायत के उपप्रधान मृगेंद्र पाल, वन परिक्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार, सेवा समिति के सदस्य, वन विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद