फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students who returned after winning international awards were welcomed back to school.

Mandi News: अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर लौटे छात्रों का स्कूल में स्वागत

Thu, 21 May 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Students who returned after winning international awards were welcomed back to school.
जकार्ता में अवार्ड जीतने वाले ऋषभ और शिवांक कश्यप किए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘आउट-ऑफ-द-बॉक्स’ पुरस्कार जीतने वाले सीबीएसई स्कूल मंडी के दो छात्रों का बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सुबह नौ बजे स्कूल पहुंचते ही विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दोनों छात्रों का अभिनंदन किया।प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने इस उपलब्धि को स्कूल और शिक्षकों के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि ऋषभ और शिवांक कश्यप ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्कूल, जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि दोनों छात्र शुरू से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे देर शाम तक लैब में अपने प्रोजेक्ट पर लगातार मेहनत करते थे।ऋषभ ठाकुर ने बताया कि वह भविष्य में बीटेक कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में शिक्षक हेमंत कुमार ने लगातार उनका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन किया। वहीं, शिवांक कश्यप ने कहा कि वह बीसीए कर सॉफ्टवेयर डेवलपर बनना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन और स्कूल स्टाफ के सहयोग को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed