फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students rejoiced after receiving the honour in Thalaut

Mandi News: थलौट में सम्मान पाकर चहके विद्यार्थी

Mon, 29 Dec 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Students rejoiced after receiving the honour in Thalaut
चौहारघाटी की रोपा पंचायत में ग्रामीणों के साथ पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर। स्त्रोत- जागरूक पाठक
औट/नगवाईं (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थलौट में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। स्कूल के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर स्कूल की साल भर की गतिविधियों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावी चहक उठे।
विज्ञापन

इनमें हितेश ठाकुर, भारती ठाकुर, तमन्ना ठाकुर, अनुपमा ठाकुर उमा भारती, रेखा ठाकुर, यशवरी, भुवनेश्वरी, सोनिया देवी, कमलेश, हरबंस, रूप देवी, गौरव, नीलम, शिवम, सुरेश, धनेश, मुस्कान शामिल रहे। इसके अलावा लीला, उमा, रिया, अंकुश, तोगेश, अक्षित, पंकज, जितेंद्र, भारती, पियूश, तमन्ना, उमा भारती, विजय कुमार, यश राज, चितरंजन दास स्नेहा, चारू, भुवनेश्वरी समेत अन्य विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। अध्यापक अभिभावक संघ की अध्यक्ष अनीता सोनी, जिला परिषद सदस्य रीता ठाकुर, किसान संघ के अध्यक्ष कुकू नरेश आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed