फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students in government schools will gain knowledge of agriculture and entrepreneurship.

Mandi News: सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा खेती और उद्यमिता का ज्ञान

Sat, 03 Oct 2026 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Students in government schools will gain knowledge of agriculture and entrepreneurship.
नेक्स्ट जनरेशन प्रोग्राम से कृषि से जुड़ेंगे युवा, मंडी में तैयारियां तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (जायका) के तहत युवाओं को कृषि और ग्रामीण विकास से जोड़ने के लिए नेक्स्ट जनरेशन प्रोग्राम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में खंड परियोजना प्रबंधक इकाई मंडी ने प्रौद्योगिकी और उद्यमिता विकास केंद्र, लखनऊ के सहयोग से पांच सरकारी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ समन्वय बैठक की।बैठक में घासनू, गागल, राजगढ़, लोहारा और गलमा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यालय से 30 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयन विद्यार्थियों की रुचि और योग्यता के आधार पर पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि के क्षेत्र में उभरते अवसरों, आधुनिक तकनीकों और ग्रामीण उद्यमिता से परिचित कराना है। साथ ही उन्हें व्यावहारिक अनुभव देकर कृषि के प्रति रुचि विकसित करना है। बैठक में कृषि विकास अधिकारी हंस राज, प्रौद्योगिकी एवं उद्यमिता विकास केंद्र लखनऊ के प्रतिनिधि गुरदेव तथा संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed