फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students affected by jaundice, MLA strict

Mandi News: पीलिया की चपेट में आए विद्यार्थी, विधायक सख्त

Thu, 20 Nov 2025 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 20 Nov 2025 06:21 AM IST
विज्ञापन
Students affected by jaundice, MLA strict
सरकाघाट (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर की अध्यक्षता में बुधवार को सरकाघाट लघु सचिवालय स्थित समिति कक्ष में बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जन समस्याओं की समीक्षा करना और भविष्य की विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए ठोस रणनीति बनाना रहा। बैठक में हाल ही में सरकाघाट क्षेत्र में पीलिया के मामलों में बढ़ोतरी होने पर विधायक ने चिंता जताई और सख्त निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बैठक में तथ्य सामने आया कि क्षेत्र में इन दिनों बच्चों में पीलिया रोग के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सहित स्वास्थ्य व जल शक्ति विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और रोग पर शीघ्र नियंत्रण के लिए ठोस व त्वरित कदम सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल स्रोतों की शुद्धता, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और जनजागरूकता अभियान को तुरंत तीव्र किया जाए ताकि रोग के प्रसार को रोका जा सके। बैठक के दौरान विधायक ने सभी विभागों से मौजूदा कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी और विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा, डीएसपी संजीव कुमार गौतम, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड समेत अन्य विभाग प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed