{"_id":"57c5bd844f1c1bc5162cb1b6","slug":"student-aggresive-after-russa-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसा से निकाले खराब परीक्षा परिणाम पर भड़का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूसा से निकाले खराब परीक्षा परिणाम पर भड़का आक्रोश
मंडी
Updated Tue, 30 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
थुनाग के लंबाथाच कॉलेज में रूसा प्रणाली के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र संगठनों के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
सरकाघाट/थुनाग (मंडी)। रूसा प्रणाली को लागू करने और खराब परीक्षा परिणाम के विरोध में सरकाघाट कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को ढाई घंटे तक घुमारवीं-सरकाघाट सुपर हाईवे पर चक्का जाम किया। प्रशासन और पुलिस के समझाने पर छात्रों ने जाम खोला। चक्का जाम होने से ढाई घंटे तक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को 11 बजे से पौने दो बजे तक घुरमारवीं-सरकाघाट सुपर हाईवे जाम किया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी छात्र संगठनों के छात्रों ने प्रदर्शन में भाग लिया। कक्षाओं का बहिष्कार करने के बाद छात्र 11 बजे ही सड़क पर डट गए। सड़क पर यातायात बिगड़ने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्रों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। वहीं, महाविद्यालय लंबाथाच में मंगलवार को एसएफआई, एबीवीपी और एनएसयूआई ने प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा रूसा के तहत घोषित परीक्षा परिणाम के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी छात्र संगठनों के छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। एसएफआई के वरिष्ठ अध्यक्ष तपेंद्र कुमार ने कहा कि अकेले लंबाथाच कॉलेज में 140 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से महज चार छात्र ही पास हुए हैं। एसएफआई इकाई के अध्यक्ष खोशाल सिंह, वरिष्ठ अध्यक्ष तपेंद्र कुमार, सचिव खेम सिंह, संजू, प्रिया, नवनीत एवीबीपी की अध्यक्ष भावना कुमार उपस्थित रहे।