फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Strictness in cities on weekends, crowd of tourists in tourist places

वीकेंड पर शहरों में सख्ती, पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़

Sun, 16 Jan 2022 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Strictness in cities on weekends, crowd of tourists in tourist places
मंडी- कांगड़ा की सीमा पर स्थित बीड़ बिलिंग पैरा ग्लाइडिंग साइट पर पहुंचे पर्यटक कोविड नियमों की अ - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कोविड के खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार और प्रशासन ने शहरों में तो सख्ती की है लेकिन पर्यटन स्थलों पर आदेशों की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को जोगिंद्रनगर में सन्नाटा दिखा लेकिन मंडी और कांगड़ा के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में खूब भीड़ देखने को मिली। वीकेंड पर सार्वजनिक स्थानों और प्रतिष्ठानों को बंद कर पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को मौज-मस्ती की खुली छूट पर प्रबुद्ध नागरिकों ने सवाल उठाते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में वीकेंड पर केवल आपात वाहनों की ही आवाजाही की मांग की। इससे जिले के धार्मिक पर्यटन स्थलों पर भीड़ नहीं उमड़ पाएगी। द्रंग की चौहार घाटी के कई पर्यटन स्थलों में भीड़ को देखते हुए वहां के लोगों ने फरवरी तक भीड़ पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

यहां पर पुलिस की पेट्रोलिंग भी औपचारिकता बन चुकी है। जबकि प्रशासन की सख्ती भी न के बराबर है। बिना मास्क से मौज मस्ती कर रहे पर्यटकों पर ओमिक्रॉन का खौफ कतई भी देखने को नहीं मिल रहा है। बरोट घाटी और यहां के दुर्गम क्षेत्रों में हरी भरी वादियों का लुत्फ उठाने के चक्कर में कोविड नियमों की पर्यटक खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी-कांगड़ा सीमा के बीड़ बिलिंग में भी वीकेंड पर खूब भीड़ पर्यटकों की देखने को मिल रही है। यहां पर साहसिक गतिविधियों के उत्साह में कोविड नियम तार-तार हो रहे हैं। बिलिंग में भीड़ का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। वहीं लैंडिंग साइट चौगान में दोपहर बाद बेहताशा भीड़ कोविड नियमों को तार-तार करते हुए पाई जा रही है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि यदि पर्यटक कोविड नियमों का उल्लंघन करते हैं तो पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed