{"_id":"6a5e6788204d6ed1860e6a0e","slug":"stricter-measures-at-the-sub-post-office-following-the-chauntra-incident-mandi-news-c-90-1-mnd1001-205767-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चौंतड़ा प्रकरण के बाद उप डाकघर में सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चौंतड़ा प्रकरण के बाद उप डाकघर में सख्ती
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। डाक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए जोगिंद्रनगर उप डाकघर में निगरानी बढ़ा दी गई है। अब बड़े पार्सल उपभोक्ताओं को मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के सत्यापन के बाद ही सौंपे जा रहे हैं। वहीं, डाक पत्रों के वितरण की भी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। डाक कर्मचारी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर और रिसिविंग का मिलान कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि डाक सही व्यक्ति तक समय पर पहुंचे।
सुबह डाक कर्मियों को डाक पत्र सौंपने से पहले उनकी गिनती की गई। इसके बाद दिनभर आने वाले पार्सलों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया और संबंधित उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर दर्ज किए गए। उप डाकघर में चार डाक कर्मचारी डाक पत्रों और पार्सलों के वितरण का जिम्मा संभाल रहे हैं। जोगिंद्रनगर उप डाकघर से करीब 35 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। यहां प्रतिदिन करीब 40 लाख रुपये का लेनदेन होता है, जबकि रोजाना 100 से अधिक स्पीड पोस्ट, डाक पत्र और पार्सल जमा होते हैं। उप डाकघर के अधीन आने वाली बल्ह जोली, बस्सी, भराडू, ब्यूंह, डोहग, दुल, मझारनू, नोहली और जलपेहड़ शाखाओं में भी अब डाक वितरण के दौरान उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे किसी भी तरह की लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जा सके।
हाल ही में चौंतड़ा उप डाकघर में डाक वितरण में लापरवाही का मामला सामने आने के बाद विभाग ने जिलेभर के डाकघरों में निगरानी बढ़ा दी है। डाक अधीक्षक मंडी संजय कुमार ने कहा कि डाक वितरण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बड़े पार्सल उपभोक्ताओं को ओटीपी सत्यापन के बाद ही वितरित किए जा रहे हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।