फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Stretchers and wheelchairs will be provided on paying deposit

Mandi News: धरोहर राशि देने पर मिलेंगे स्ट्रेचर, व्हीलचेयर

Tue, 27 May 2025 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Stretchers and wheelchairs will be provided on paying deposit
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में मरीजों को ओटी, ओपीडी और वार्डों तक पहुंचाने के लिए अब तीमारदारों को स्ट्रेचर, व्हील चेयर ले जाने पर सुरक्षाकर्मी के पास 100 रुपये राशि धरोहर के रूप में जमा करवानी होगी। इसके बाद ही स्ट्रेचर और व्हील चेयर मिलेगी। सामान वापस करने पर यह राशि लौटा दी जाएगी। टूटे फूटे स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के कारण आ रही समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। अब व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन इस मुहिम के लिए सुरक्षा कर्मी की सेवाएं ले रहा है। स्ट्रेचर और व्हीलचेयर लेनेे वाले तीमारदार का फोन नंबर दर्ज कर 100 रुपये की राशि धरोहर के रूप में ली जा रही है। इस मुहिम की मरीज और तीमारदार सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले तीमारदार सामान तो ले जा रहे थे लेकिन उस जगह नहीं छोड़ते थे। इससे अन्य मरीजों को परेशानी होती थी। समय पर सामान न मिलने पर कई बार तीमारदारों को मरीज पीठ पर उठा कर ले जाने पड़ रहे थे। अब अस्पताल की ऑर्थो ओपीडी के समीप सुरक्षा कर्मी की तैनाती की गई है, जोकि तीमारदारों को स्ट्रेचर और व्हील चेयर मुहैया करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी शहर के राम नगर निवासी गोविंद, गागल निवासी भिंतरा देवी, राज कुमार, दो अंब से लीलावती, रोशनी, द्रंग से महिमा आदि ने अस्पताल में शुरू की गई इस मुहिम की सराहना की। बताया कि पहले मरीजों को व्हीलचेयर और स्ट्रेचर पर ले जाने के लिए इधर उधर दाैड़ना पड़ता था। अब अस्पताल में एक जगह पर ही यह सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।

...

लोग अपनी सुविधा देखते हुए सामान को वापस तय स्थान पर नहीं छोड़ रहे थे। इससे अन्य मरीजों को असुविधा हो रही थी। अब सामान ले जाने से पहले धरोहर के रूप में राशि जमा करवानी होगी। बाद में सामान छोड़ने पर यह राशि उन्हें लौटा दी जा रही है।
-डॉ. धर्म सिंह वर्मा, एमएस जोनल अस्पताल मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed