फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Stones fell on a moving bus in Jogindernagar, two passengers injured

जोगिंद्रनगर में चलती बस पर गिरे पत्थर, दो यात्री घायल

Sat, 07 Aug 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Stones fell on a moving bus in Jogindernagar, two passengers injured
जोगिंद्रनगर में बस पर गिरा पत्थर। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की जोगिंद्रनगर-बरोट-लुहारड़ी जा रही निजी बस में बरधान के पास पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इससे बस में सवार दो यात्री घायल हो गए। यह हादसा शनिवार देर सायं पेश आया। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

पत्थर गिरते ही बस में चीखपुकार मच गई। चालक की दूसरी तरफ बैठी दो सवारियां लहूलुहान हो गईं। घायलावस्था में दोनों को टिक्कर स्वास्थ्य उपकेंद्र में उपचार दिलाया गया है। घायलों की पहचान हीरा लाल निवासी लुहारड़ी और केसर निवासी जिमजिमा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बस हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। हादसे में बस को भी नुकसान पहुंचा है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार दिलाकर छुट्टी दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर शहर से चौंतड़ा तक पहाड़ दरकने से सफर खतरनाक हो गया है। करीब पांच किलोमीटर तक के दायरे में जगह-जगह हो रहे भूस्खलन से हादसों का अंदेशा बढ़ गया है। शहर से दो किलोमीटर दूर ढेलू और पातकू, बजगर खड्ड के नजदीक भूस्खलन हो रहा है। टोबड़ी के नजदीक भी भूस्खलन से सड़क पर गुजर रहे वाहन खतरे की जद में आ रहे हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed