Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   State government's effigy burnt in Mandi to protest against lathicharge

Mandi News: लाठीचार्ज के विरोध मंडी में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Fri, 05 Dec 2025 06:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 06:25 AM IST
विज्ञापन
State government's effigy burnt in Mandi to protest against lathicharge
मंडी कॉलेज में  प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंडी कॉलेज में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वल्लभ राजकीय महाविद्यालय इकाई ने वीरवार ने मंडी कॉलेज परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया। परिषद ने आरोप लगाया कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले छात्रों, युवाओं और कर्मचारियों से कई बड़े वादे किए थे, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी वे पूरे नहीं हुए।
प्रदेश मीडिया सह संयोजक चिराग ठाकुर ने कहा कि सरकार ने छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार बहाल करते हुए छात्र संघ चुनाव करवाने, प्रत्येक विभाग में एक लाख स्थायी नौकरियां देने और कर्मचारियों की सेवा अवधि 58 वर्ष तक करने का वादा किया था, लेकिन न तो छात्रों को उनका अधिकार मिला, न युवाओं को रोजगार और न ही किसी प्रकार के प्रशासनिक सुधार दिखाई दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे की समस्या चिंताजनक स्तर तक पहुंच चुकी है और नशा माफिया सक्रिय हैं, फिर भी सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नजर नहीं आता। चिराग ठाकुर के अनुसार जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे, तब शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद पुलिस ने सरकार के आदेश पर उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में कई कार्यकर्ता घायल हुए जिनमें छात्राएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति में पुरुष पुलिसकर्मियों ने छात्राओं पर लात और घूंसे चलाए। यह शर्मनाक और निंदनीय है। परिषद ने संबंधित पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। चिराग ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगें जल्द पूरी नहीं होतीं तो परिषद और अधिक व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष करन धामी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed